Home News Posts 7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी बरामद

7 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी बरामद

0
373

नैनीताल। त्यौहारी सीजन के दौरान जुआ खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 2 लाख 18 हजार 350 रूपये की नगदी भी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना वनभूलपुरा व एसओजी टीम को सूचना मिली कि कुछ जुआरी लोकेश जैन के घर टनकपुर रोड होली तिराहा के पास जुआ खेल रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संयुक्त छापेमारी की गयी और वहंा से 7 जुआरियो ंको 2 लाख 18 हजार 350 रूपये की नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम भुवन जोशी पुत्र स्व. भास्कर जोशी निवासी कुसुम खेड़ा हनुमान मंदिर उत्तरांचल विहार थाना मुखानी, लोकेश जैन पुत्र आर के जैन निवासी टनकपुर रोड जवाहर नगर थाना बनभूलपुरा, जुनैद पुत्र याकूब निवासी लाइन नंबर 7 थाना बनभूलपुरा, फिरोज पुत्र गफ्फार अहमद निवासी गोल्डन फर्नीचर के सामने ट्यूबवेल के पास गौजाजाली थाना बनभूलपुरा, इंतजार हुसैन पुत्र नबी हुसैन निवासी लाइन नंबर 8 थाना बनभूलपुरा, नरेंद्र बिष्ट पुत्र स्व. आनंद सिंह बिष्ट रेलवे स्टेशन क्वार्टर काठगोदाम स्थाई निवासी ग्राम लोडली पोस्ट बेड़ी खाल जिला पौड़ी व मंजे सिंह पुत्र अनिल कुमार सिंह निवासी मल्ला गोरखपुर थाना हल्द्वानी बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here