गैस सिलिंडर में आग लगने से 3 लोग हुए घायल

0
278

टिहरी। राखी के त्यौहार के बीच आज सुबह एक घर में गैस सिलेंडर में आग लगने से तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत व बचाव टीम ने उन्हे अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पटृी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर में आग लगने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बौराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी पुत्र कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पटृी रोनद थाना लम्बगांव गंभीर रूप से घायल है। वहीं रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव और अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी गोदड़ी थाना लम्बगांव भी घायल हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here