Home News Posts उत्तराखंड 40 लाख रुपए की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

40 लाख रुपए की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार

0
37

देहरादून। एसटीएफ ने 40 लाख रूपये की हेरोइन के साथ महिला को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
आज यहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. अजय सिंह’ द्वारा राज्य को ड्रग्स फ्री बनाने के दृष्टिगत राज्य एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स एस.टी.एफ. देहरादून को युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृति, राज्य में नशे का कारोबार करने वाले अपराधियों को चिन्हित कर ड्रग्स के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किय जाने हेतु उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम द्वारा कोतवाली किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक आरोपी से कुल 133 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत लगभग 40 लाख रुपए है। महिला द्वारा पूछताछ में बताया कि वह लालपुर के जसवंत सिंह नामक व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर लाती थी फिर उसे ऊंचे दामों पर बेचती थी। आरोपी पहले भी कच्ची शराब के मामले में जेल जा चुकी है। वर्तमान में लगभग डेढ़ साल से स्मैक का काम कर रही थी। किच्छा,रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्र यहां तक कि हल्द्वानी तक भी इसके माल की सप्लाई होती थी। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेंद्र कौर उर्फ छिन्दों कौर पत्नी वसीम सिंह निवासी टिब्बा लालपुर,किच्छा, उघमसिंह नगर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here