वाहन यमुना में गिरा, एक घायल दो लापता

0
339

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक वाहन के यमुना नदी में गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं दूसरा व्यक्ति लापता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर घायल को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया वहीं दूसरे की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है।
घटना यमुनोत्री हाईवे पर आज सुबह की है। जानकारी के अनुसार वाहन जब नौगांव के तरफ से एन एच—123 पर चामी से लगभग 300 मीटर पीछे बर्निगाड के समीप पहुंचा तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिस पर वाहन यमुना नदी में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में तीन लोग सवार बताये जा रहे है। जिसमें से एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दो लापता है। सूचना मिलने पर पुलिस, 108 आपातकालीन सेवा नौगांव, एस.डी.आर.एफ.,टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जबकि लापता व्यक्तियों की खोजबीन के लिए देहरादून के डाकपत्थर से एस.डी.आर.एफ गोताखोर की टीम घटना स्थल रवाना हुयी है। पुलिस के अनुसार यमुना के जल स्तर अधिक होने से लापता दो लोगों की बहने के अधिक संभावनाएं हैं। वाहन में सवार लोग देहरादून सेलाकुई के बताये जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here