उत्तराखंड पुलिस ने की वाहन चालानों से 29.42 करोड़ की कमाई

0
604

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस ने वर्ष 2021 में वाहनों के चालान करके 29 करोेड़ 42 लाख 47 हजार 700 रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया है।
इस बात का खुलासा काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2021 में पुलिस द्वारा किये गये वाहनों के चालान तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी गयी थी। जिसके जवाब में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 661 के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी गयी।
उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में कुल 529165 वाहन चालान किये हैै जिसमें 1,09,975 चालान सी.पी.यू. की 6 यूनिटों द्वारा तथा 4,19,190 चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 29 करोड़ 42 लाख 47 हजार 700 का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार 100 तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 25 करोड़ 54 लाख 60 हजार 600 का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।
सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 23850 चालान देहरादूून यूनिट द्वारा किये गये है तथा दूूसरे स्थान पर रूद्रपुर यूनिट ने 22938 चालान किये है। हरिद्वार यूनिट द्वारा 10175 चालान किये व रूड़की यूूनिट द्वारा 19234 चालान किये गये है। काशीपुर यूूनिट द्वारा 17899 चालान तथा हल्द्वानी यूूनिट द्वारा 15879 चालान किये गये है।
सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 92894 चालान देहरादून जिले में किये जबकि उधमसिंह नगर जिले में 77916 चालान हुए है। उत्तरकाशी जिले में 6907 चालान, टिहरी में 47652 चालान, चमोली में 11958 चालान, रूद्रप्रयाग में 9164 चालान, पौैड़ी में 28862 चालान, हरिद्वार में 38728 चालान, नैैनीताल में 50621चालान, अल्मोड़ा में 10752 चालान, बागेश्वर में 9181चालान, पिथौरागढ़ में 21262 चालान तथा चम्पावत में 13293 चालान किये गये है। जिनसे उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा 29 करोड़ 42 लाख 47 हजार 700 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here