उत्तराखंड में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

0
698

रुद्रप्रयाग व केदारधाम में निर्माण कार्य रुका
तापमान में भारी गिरावट, जारी रहेगी वर्षा—बर्फबारी

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी से शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण लोग परेशान हैं। वही रुद्रप्रयाग और केदार घाटी में भारी बर्फबारी के कारण यहां चल रहे निर्माण कार्यों पर विराम लग गया है।
बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड तथा औली सहित तमाम ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में बीते दो—तीन दिन से लगातार वर्षा और बर्फबारी का क्रम जारी है। जिसके कारण तापमान माइनस 10 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया है वहीं राज्य के मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं तथा बूंदाबांदी जारी है। राजधानी दून का तापमान भी बीते दो दिन से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क चुका है। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।
मौसम के मिजाज में अभी आने वाले दो दिनों तक सुधार नहीं आएगा। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में आज और कल कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। दून और उधमसिंहनगर में कल बारिश होने की संभावनाएं बनी हुई है। राज्य में शीत लहर के कारण लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। दून में पारा 19 डिग्री सेल्सियस से लुढ़क कर 12 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। राजधानी में बीते दो दिनों से बादल छाए हुए हैं तथा कहीं—कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। राज्य के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी है। चमोली—जोशीमठ और रुद्रप्रयाग तथा उत्तरकाशी के अलावा पिथौरागढ़ की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी की खबर है। मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में और गिरावट आने की संभावनाएं बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here