अविवाहित जोड़े को कार में फ‍िजिकल रिलेशन बनाने पर मिली 21 `कोड़ों ‘ की सजा

0
310


नई दिल्ली। आपने दुनिया के तमाम अजीबोगरीब कानूनों के बारे में सुना होगा। कहीं बीवी का बर्थडे भूलना अपराध है तो कहीं, उसके साथ सिर्फ नोकझोंक करने पर ही सजा का प्रावधान है। लेकिन आज हम आपको एक देश के ऐसे ही कानून के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बाल‍िग अविवाहित जोड़े का कार में फ‍िजिकल रिलेशन बनाना इतना बड़ा अपराध हो गया कि सार्वजनिक रूप से 21 बार कोड़े मारे गए। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला इंडोनेशिया के अचेह प्रांत का है। 23 साल की मह‍िला और 24 साल के लड़के को कार में साथ देखा गया था। इसके बाद बुधवार दोपहर बुस्तानुल सलातिन परिसर में दोनों को कोड़े मारे गए।सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्‍स चाबुक मारते हुए और अन्‍य लोग वीडियो बनाते हुए देखे जा सकते हैं। वीडियो में भूरे रंग लबादे जैसी पोशाक पहने जल्लाद या अल्गोजो, जो सिर से पैर तक ढंका हुआ है, जिसकी सिर्फ दो आंखों के सामने छेद है, उसे चाबुक मारते हुए देख सकते हैं। सजा दिए जाने से पहले दोनों को अलग-अलग एक कमरे में ले जाया जाता है। फ‍िर सफेद बुर्का पहने महिला नीले कालीन पर बैठ जाती है। उसे चाबुक से पीटा जाता है और वह तड़प-तड़प कर फर्श की ओर गिरती नजर आती है। आचेह प्रांत के कानून के मुताबिक,दोनों को कानून का दोषी पाया गया है। बिना शादी रिश्ते बनाना अपराध है और इसका उल्‍लंघन करने पर सख्‍त सजा का प्रावधान है। कार को पार्क किया हुआ था और जब वह काफी तेजी से हिलने लगा तो लोगों को शक हुआ। जांच की गई तो कुछ और ही हकीकत सामने आई। तभी दोनों को हिरासत में लेकर भेज दिया गया। अदालत ने दोनों को सजा सुनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here