यूटिलिटी खाई में गिरी दो की मौत, एक घायल

0
107

देहरादून। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक यूटिलिटी के खाई में गिर जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है। दुर्घटना का शिकार हुए लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे है। मृतकों में घायल हुई महिला का पति भी है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से मृतकों व घायल महिला को बाहर निकाला और घायल हुई महिला को अस्पताल पहुंचाया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
उत्तराखंड में लगातार हो रहे सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। प्रदेशभर से तकरीबन हर रोज दुर्घटनाओं की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं आज सुबह चकराता से विकासनगर के लिए जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है। मृतकों में से एक घायल हुई महिला का पति भी है। बताया जा रहा है कि यूटिलिटी श्म्भर क्वानू गांव से सुबह सात बजे विकासनगर के लिए चली थी। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। यूटिलिटी खाई में पलटकर टोंस नदी में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार यूटिलिटी में एक महिला सहित एक ही परिवार से तीन लोग सवार थे। जिनमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है। एसडीआरएफ व तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकास नगर भिजवाया गया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में पूरण सिंह (48) पुत्र बरदावर सिंह और मनोज (27) पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी मैलोत क्वानू शामिल हैं। घायल महिला की पहचान सामो देवी (42) पत्नी पूरण सिंह के रूप में हुई है। बहरहाल पुलिस ने दोनो मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here