कार खाई में गिरी एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल

0
56

अल्मोड़ा। सड़क दुर्घटना में आज सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक दम्पत्ति सहित बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और शवों को बरामद कर घायल बच्चे का अस्पताल पहुंचाया जहंा उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह सल्ट क्षेत्र के चचरोटी नामक स्थान पर एक सेंट्रो कार अनियत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। इस हादसें में पति—पत्नी और बेटी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक बच्चा गम्भीर रूप से घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया और शवों को कब्जे में लेकर घायल बच्चे का अस्पताल पहुंचा दिया है। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों के नाम मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह निवासी सिविल लाइन रूड़की हरिद्वार, शशि सैनी पत्नी मुनेंद्र सिंह, अदिति पुत्री मुनेंद्र सिंह बताये जा रहे है। वहीं घायल का नाम अर्णव पुत्र मुनेंद्र सिंह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here