Home News Posts उत्तराखंड चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

0
48
  • चुराये गये दो मोबाइल बरामद

देहरादून। दुकान से मोबाइल चोरी मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुराये गये दो मोबाइल भी बरामद हुए है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज सौरभ गोयल पुत्र अशोक गोयल निवासी 94 प्रिय लोक काँलोनी, फेस—1, पटेलनगर, देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि आशु व उसके अन्य साथियों द्वारा उनकी दुकान से मोबाईल फोन चोरी किये गये हैं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरोंं की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा देर शाम घटना को अंजाम देने वाले 3 लोगों को हरभजवाला स्थित एक खाली प्लॉट से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चुराये गये अलग—अलग कम्पनियों के 2 मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में उन्होने अपना नाम आशु कुमार पुत्र महिपाल सिंह निवासी ग्राम कादपुर, तहसील बेहट, थाना बेहट, जिला सहारनपुर, उ.प्र. हाल पता सरस्वती विहार माता मन्दिर रोड, देहरादून, केशव डबराल पुत्र रमेश डबराल निवासी अजबपुर माता मन्दिर रोड, देहरादून व सुधान्शु बडोनी पुत्र स्व. अजय बडोनी निवासी आमवाला तरला नालापानी, देहरादून बताया। बताया कि उन्हें महंगे फोन रखने का शौक था, जिसे पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here