देहरादून। 17 सालों से जेल से फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी के एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जाते रहे हैं। फरार एक ईनामी अपराधी को एसटीएफ टीम ने सूचना मिलने पर हरिसिंह उर्फ हरीश जिसपर 50 हजार रूपये का ईनाम घोषित था को रूडकी से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2007 को हरिसिंह ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर रूडकी में मोबाइल शॉप में चोरी की थी। जिसके कुछ दिन बाद गंगनहर थाना पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर रूडकी जेल भेज दिया था। कुछ दिनों बाद ही हरिसिंह उर्फ हरीश रूडकी जेल की दीवार कूदकर भाग गया था। तब से अपना नाम व पहचान छिपाकर पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में रह रहा था। एसटीएफ टीम काफी समय से इसको पकडनेे के लिए मैनुवल सूचना एकत्रित कर रही थी। उक्त एकत्रित सूचना के आधार पर ही टीम द्वारा हरिसिंह को रूडकी से गिरफ्तार किया गया। जिसको न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।




