सिपाही निकला ब्लास्ट का जिम्मेवार

0
854

पंजाब। लुधियाना कोर्ट में हुए बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी पंजाब पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह था। यह बड़ा खुलासा आज पंजाब के कार्यकारी डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने किया है।
डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय ने कहा कि ब्लास्ट का मुख्य आरोपित पुलिस से बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह था। जो ब्लास्ट में मारा गया। एसटीएफ ने नारकोटिक्स ड्रग के मामले में गगनदीप को 2019 में गिरफ्तार किया था। डीजीपी ने कहा कि ब्लास्ट मामले में हमें काफी लीड मिले। मृतक के हाथ पर हमें टैटू मिला। इस टैटू से ही उसकी पहचान हुई है। वह विस्फोटक लेकर आ रहा था। इसी दौरान ब्लास्ट हो गया। जांच में पुलिस को पुख्ता सबूत मिले हैं।
लुधियाना के जिला अदालत परिसर में बीते वीरवार को हुए बम धमाके के मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान के बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआइ) के आतंकी रिंदा संधू ने पंजाब पुलिस के बर्खास्त हेड कांस्टेबल गगनदीप से ब्लास्ट करवाया था। गगनदीप नशा तस्करी के केस में बर्खास्त था और ढाई महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इस घटना में पाकिस्तान से संचालित खालिस्तान समर्थक आतंकी संगठनों का हाथ सामने आया है।
उल्लेखनीय है कि गगनदीप को वर्ष 2019 में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह दिल्ली से हेरोइन लाने वाले नाइजीरियाई तस्करों के संपर्क में था। मामले में जब वह जेल गया तो उसके लिंक बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here