मां बनने वाली हैं सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां !

0
117


नई दिल्ली। पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला को गुजरे दो साल होने वाले हैं। मगर सिद्धू मूसेवाला की मौत का मंजर आज भी लोगों के जहन में ताजा है। हालांकि अब सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। खबरों की मानें तो सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर जल्द ही एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं और अगले महीने में सिद्धू मूसेवाला के घर में किलकारियां गूंज सकती हैं।
सिद्धू मूसेवाला की मां की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर कई लोग हैरान हैं। बड़ी उम्र में मां बनने की वजह से सिंगर की मां प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। बता दें कि, सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर की उम्र 58 साल है तो उनके पिता 60 साल के हैं। ऐसे में सिंगर के माता-पिता की उम्र का खुलासा होने के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है कि, बढ़ती उम्र में मां बनना कैसे पॉसिबल है? कहीं यह कोई मजाक तो नहीं है? यह भला कैसे हो सकता है? इस तरह के कई सवाल लोगों के जहन में गोते लगा रहे हैं। मगर अब इससे जुड़ी ज्यादातर डीटेल्स सामने आ गई हैं।
जी हां, सिद्धू मूसेवाला के चाचा चमकौर सिंह ने इस राज से पर्दा उठाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, चमकौर सिंह का कहना है कि चरण कौर आठ महीने से प्रेग्नेंट हैं और वो अगले महीने एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि चमकौर सिंह ने यह भी बताया कि, उनकी प्रेग्नेंसी नॉर्मल नहीं है बल्कि इसके लिए उन्होंने आईवीएफ तकनीकी की मदद ली है। हालांकि सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साध रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here