अयोध्या में राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने ही लड़ी : पीएम मोदी

0
54


होशियारपुर । लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग 1 जून को होगी। आज प्रचार का शोर थम जाएगा। पंजाब के होशियारपुर में भी इस चरण में मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनाव में अपनी आखिरी रैली यहीं पर की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि अयोध्या में राम जन्मस्थान के लिए पहली लड़ाई सिखों ने ही लड़ी। पीएम ने कहा, आज देश में आकांक्षाएं नई हैं, आज देश में उम्मीदें नई हैं, आज देश में आत्मविश्वास नया है। दशकों बाद ऐसा समय आया है, पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार ​हैट्रिक लगाने जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वज​ह है ‘विकसित भारत’ का सपना। आज हर भारतीय ‘विकसित भारत’ के सपने के साथ ए​करूप हो गया है और इसलिए हर देशवासी हमें आशीर्वाद दे रहा है। उन्होंने कहा, जनता जर्नाधन ने मोदी सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। मोदी सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है। 21वीं सदी भारत की सदी होगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को दमदार सरकार चाहिए। दमदार सरकार जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार ने रोडमेप तैयार कर लिया है। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लिए जाएंगे, वो भी तय कर लिया गया है। 125 दिन का रोडमेप तैयार है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं। आप जब भी काशी आए तो आप मेरे मेहमान हैं और मैं मेहमानवाजी में कोई कमी नहीं रखता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि दलितों-पिछड़ों का आरक्षण कोई नहीं ले सकेगा। आरक्षण को लेकर इंडिया गठबंधन के इरादे खतरनाक हैं। वे दलितों और पिछड़ों का आरक्षण छिनकर सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस भ्रष्ट्राचार की जननी है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस भ्रष्ट्राचार में डबल पीएचडी कर ली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करते-करते 60 साल लगे। दिल्ली के शराब घोटाले को पूरी दुनिया जान चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here