सलमान की किताब पर मचा बवाल

0
889

हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस व बोकोहरम से की
भाजपा का कांग्रेस पर हमला, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

नई दिल्ली/देहरादून। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोकाहरम से किए जाने पर भाजपा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि यह सलमान खुर्शीद नहीं अपितु कांग्रेस की विचारधारा है।
अपनी पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि सलमान खुर्शीद द्वारा बार—बार देश के बहुसंख्यक हिंदुओं का अपमान किया जा रहा है। उनका कहना है कि सलमान खुर्शीद ऐसा राहुल गांधी और सोनिया गांधी के इशारे पर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं है तो सोनिया गांधी को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए और अगर वह ऐसा नहीं करती है तो इसका मतलब यही होगा कि उनकी मौन स्वीकृति है।
गौरव भाटिया का कहना है कि क्या सलमान खुर्शीद चुनाव के दौरान लोगों के बीच जाकर यह कहने की हिम्मत रखते हैं। जिस आईएसआईएस और बोको हरम को अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने आतंकवादियों की लिस्ट में शुमार किया है उससे हिंदुत्व की तुलना भी की जा सकती है। उनका कहना है कि कांग्रेस ने 100 करोड़ हिंदुओं का अपमान किया है। जिसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सोनिया गांधी अगर खुर्शीद के विचारों से सहमत नहीं है तो उन्हें पार्टी से बर्खास्त करें।
भाटिया ने पूछा है कि क्या यह सत्य नहीं है कि इससे पूर्व हिंदू आतंकवाद का अविष्कार कांग्रेस हेड क्वार्टर में किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ही धर्म निरपेक्षता का लबादा ओढ़कर ध्रुवीकरण की राजनीति करती रही है तथा दंगा कराती रही है। हिंदुओं की भावनाओं के साथ छेड़छाड़ कांग्रेस का चरित्र रहा है। भाटिया ने इस मौके पर कई पुराने प्रकरण और बयानों का उल्लेख भी किया उन्होंने कहा कि इससे पूर्व कांग्रेसी नेता पी चिदंबरम और शिंदे ने हिंदू आतंकवाद की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कह दिया की राम कल्पनीय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही शशि थरूर को हिंदू तालिबान कहने का अधिकार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर देश में नफरत की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि देश के हिंदुओं का देश की स्वतंत्रता में गौरवशाली इतिहास रहा है। यह देश के हिंदुओं और पंथनिरपेक्षता का अपमान है।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के एन पूर्व इस मामले को लेकर राजनीति में उबाल आना स्वाभाविक है। सलमान खुर्शीद का इस मामले में कहना है कि उन्होंने इसमें क्या कुछ गलत कहा है वहीं कांग्रेस ने खुर्शीद के द्वारा लिखी गई बातों को उनकी निजी विचारधारा बताकर पल्ला झाड़ लिया है। कांग्रेस का कहना है कि कांग्रेस का इससे कुछ लेना—देना नहीं है।


कांग्रेस ने हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की हैः धामी
cm dhami k pryaso se char dham yatra suru

देहरादून। सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस व बोकोहरम से किए जाने पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही तुष्टीकरण की राजनीति की है। आजादी से लेकर अब तक कांग्रेस ने कभी न्याय की राजनीति नहीं की। कांग्रेस ने देश, समाज और न्याय नीति पर कभी काम नहीं किया है। कांग्रेस ने सत्ता के लिए हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here