सड़क दुर्घटना में चार दोस्तो की मौत, पांचवे की हालत गम्भीर

0
692

हल्द्वानी। सड़क दुर्घटना में कल देर रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा चिकित्सकों द्वारा चार लोगों को मृत घोषित किया गया वहीं पांचवे व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है। जिसकी हालत ंिचतंाजनक बनी हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिवारों मेें कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार कल देर रात कार्तिक डोभाल पुत्र राजेश सिंह डोभाल, चित्रेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता निवासी बद्रीपुरा, अक्षय अहुजा पुत्र महेश अहुजा निवासी पीली कोठी व प्रियांशु अपने दोस्त कमलेश पांडेय के साथ कार से शहर घूमने निकले। बताया जा रहा है कि उनकी कार कुंवरपुर चौराहे के पास आम के पेड़ से टकरा गयी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनकी कार तेज रफ्तार थी जिस पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा था। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगाें ने मामले की जानकारी काठगोदाम थाना पुलिस को दी तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सभी पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार्तिक डोभाल, चित्रेश गुप्ता, अक्षय अहुजा व प्रियांशु बिष्ट को मृत घोषित कर दिया। जबकि कमलेश पांडेय की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी परिजनों को मिली तो उनके परिवारों में कोहराम मच गया। बहरहाल पुलिस ने सभी चारों शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here