दायित्व बंटवारा और कैबिनेट का विस्तार शीघ्रः गौतम

0
231

भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी
संगठन व सरकार की मजबूती पर माथापच्ची

देहरादून। भाजपा हालांकि हर समय चुनावी मोड में ही रहती है एक चुनाव खत्म होते ही आगामी चुनाव की तैयारी शुरू हो जाती है। आज भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक बड़ी बैठक में अगले साल फरवरी में होने वाले निकाय चुनाव की तैयारियों पर माथापच्ची की गई।
प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि दायित्व के बंटवारे और कैबिनेट विस्तार का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि इस बैठक में दायित्व और कैबिनेट विस्तार पर कोई चर्चा नहीं की गई लेकिन इसे लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में भारी उत्सुकता है। दुष्यंत गौतम का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है कि यह दशक उत्तराखंड के विकास का दशक है। इसलिए सभी कामों को जल्दी जल्दी निपटा कर आगे बढ़ना है उन्होंने कहा कि बहुत जल्द उत्तरदायित्वों का भी बटवारा हो जाएगा और कैबिनेट के खाली पद भी भर दिए जाएंगे।
भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस बैठक का उद्देश्य नगर निकाय चुनाव की रणनीति तैयार करना है। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की उपलब्धियों को कैसे जनता तक पहुंचाया जाए? इस मुद्दे पर चिंतन—मंथन किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ के साथ ही संगठन के तमाम पदाधिकारियों और सभी जिला अध्यक्षों को बुलाया गया है। आगामी साल फरवरी में होने वाले निकाय चुनाव से पूर्व भाजपा अपने संगठन तथा मोर्चों को मजबूत बनाना चाहती है और सभी विभागों में जो पद खाली पड़े हैं उन्हें भरने में जुटी है।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि संगठन के पदाधिकारी सरकार की उपलब्धियों को जन—जन तक पहुंचा सके इसके लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। मोर्चाे के अध्यक्ष तो तय कर दिए गए लेकिन अभी मोर्चो का पूर्ण गठन नहीं हुआ है। इस बैठक में हिमाचल के चुनाव परिणामों पर मंथन किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि भाजपा निकाय चुनावों में बीते चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रही थी लेकिन इस प्रदर्शन में और अधिक सुधार करने की कोशिश उसके द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here