रेनू गंगवार दलबल सहित कांग्रेस में शामिल

0
699

24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी ली कांग्रेस की सदस्यता
हरीश रावत ने किया 2022 में बड़ी जीत का दावा

देहरादून। ट्टकदम—कदम बढ़ाए जा कांग्रेस के गीत गाए जा, पर एक कदम आगे बढ़ते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने आज भाजपा को एक और बड़ा झटका देते हुए उधमसिंहनगर की जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार व उनके पति सुरेश गंगवार एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार सहित दो दर्जन से अधिक भाजपा नेताओं को कांग्रेस के पाले में खींच लिया गया।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में गंगवार परिवार और सितारगंज के तमाम भाजपा सदस्यों को आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है उन्होंने कहा कि गंगवार परिवार से हमारा बहुत पुराना नाता है। समय की धारा के बहाव में हमारे कुछ अपने जो हमसे दूर चले गए थे वह सब हमारे साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि अपने पुराने सहयोगियों के साथ आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है। उन्होंने चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि सूबे की जनता भाजपा को सत्ता से बाहर करने जा रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के साथ सिर्फ उनके पति और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ही नहीं अपितु 24 जिला पंचायत सदस्यों ने भी आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है कांग्रेस भवन में आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए इन सभी सदस्यों का फूल मालाओं से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुरेश गंगवार ने कहा कि कांग्रेस उनका असली परिवार है। गंगवार परिवार पूर्व कांग्रेसी परिवार है जो कुछ समय पहले किन्हीं कारणवश भाजपा में चले गए थे। जिला पंचायत स्तर पर इतनी बड़ी संख्या में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए लोगों के कारण जहां कांग्रेस का पलड़ा भारी हुआ है वहीं भाजपा के लिए यह एक बड़ा झटका भी है। 2017 के चुनाव में उधम सिंह नगर की 9 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट जसपुर में ही कांग्रेसं जीत मिल सकी थी जबकि 8 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया था जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की खटीमा सीट भी शामिल थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here