राज्य के हस्तशिल्प को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर पर पहचानः धामी

0
509

देहरादून। राजधानी में आयोजित हुनर हाट प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस मेले से प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को बल मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दस्तकारों और शिल्पकारों द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कला और संस्कृति को इसके जरिए देश के अन्य राज्यों तक पहुंचाने में तो मदद मिलेगी ही साथ ही दस्तकारों व शिल्पकारों को नया बाजार भी मिलेगा और उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लोकल फार वोकल के जरिए हम आत्म निर्भर भारत बनाने का अपना योगदान कर सकते हैं।
दून में आयोजित इस 30वें हॉट हुनर मेले में दो दर्जन से अधिक राज्यों से आए हस्तशिल्पकारों और दस्तकारोंं द्वारा अपने स्टाल लगाए गए हैं। इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक विकास मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हर हाथ को काम जरूरी है। आपके पास जो भी हुनर है उसी हुनर को आप अपने उत्पादों में उतारकर उसे बाजार तक लाते हैं तो वह आपको ही नहीं बल्कि देश का आत्मनिर्भर भारत बनाएगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वरोजगार पर सबसे अधिक बल दिया जा रहा है। कौशल विकास के द्वारा आप नौकरी पाने वाले नहीं नौकरी देने वाले बनने की दिशा में काम करें।

मुख्यमंत्री और मुख्तार अब्बास नकवी के इस दौरान इस हुनर हाट में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया तथा तमाम राज्यों से आए दुकानदारों से बातचीत भी की गई तथा अपने उत्पादों और कलाकृतियों को देखा गया यह प्रदर्शनी सात दिन चलेगी।
केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर में हुनर हाट मेलों का आयोजन किया जा रहा है। 30वां हुनर हाट मेले का आयोजन देहरादून में किया जा रहा है। यह मेला 10 दिनों तक चलेगा। उन्होंने कहा कि हुनर हाट के माध्यम से अभी तक लगभग 06 लाख शिल्पकारों एवं कारीगरों को रोजगार के अवसर मिले हैं। इसमें देश के अलग—अलग हिस्सों के हस्तशिल्प कलाओं को देख सकते हैं। विभिन्न राज्यों के पकवानों के स्टॉल लगाये गये हैं। हुनरमंद लोगों द्वारा वेस्ट को बेस्ट में बदलकर स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से हस्तशिल्प एवं हस्तकला को प्रोत्साहन मिलेगा और हुनरमंदों को एकण्दूसरे से अनुभवों को साझा करने का मौका भी लगेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि वोकल फॉर लोकल की दिशा में यह अच्छा प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रत्येक विभागों द्वारा योजनाएं चलाकर लोगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक हरबंस कपूर, शक्ति लाल शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महामंत्री संगठन अजय कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, बलजीत सोनी, केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों की सचिव श्रीमती रेणुका देवी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here