सलमान पर हमले की साजिश का पर्दाफाश, 4 लोग गिरफ्तार

0
206


मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की हत्या की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले की योजना बनाई गई थी। इस साजिश को रचने वाले 4 आरोपियों को नवी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने नवी मुंबई के पनवेल में सलमान खान की गाड़ी पर हमले का प्लान बनाया था। इसके लिए पाकिस्तान के एक हथियार सप्लायर से हथियार खरीदने की योजना थी। नवी मुंबई पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को जानकारी मिली थी कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कनाडा स्थित अपने चचेरे भाई अनमोल बिश्नोई और साथी गोल्डी बरार के साथ मिलकर पाकिस्तान के एक हथियार डीलर से एके-47, एम-16 और एके-92 सहित अन्य अत्याधुनिक हथियार खरीदकर अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश रची है। पुलिस ने इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार, अजय कश्यप उर्फ़ धनंजय तपेसिंह, रोकी शूटर, सतीश कुमार, सूखा शूटर, संदीप बिश्नोई उर्फ गौरव भाटिया, रोहित गोधरा, वसीम चीना, डोगर, सिंतु कुमार, विशाल कुमार, संदीप सिंह, रियाज़ उर्फ़ चंदू, कमलेश शाह, समेत अन्य को आरोपी बनाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here