परेड ग्राउंड में समय से व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश

0
434

सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया परेड ग्राउंड का दौरा

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी में प्रस्तावित रैली के मद्देनजर तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। रैली को देखते हुए जनसभा के लिए प्रस्तावित स्थल परेड ग्राउंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने निरीक्षण किया।
आज सुबह के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रैली स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा लेने परेड ग्राउंड पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 हजार करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेयजय खंडूरी एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here