- प्रशासन से की नियम सम्मत संचालन में सहयोग की अपील
देहरादून। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनशा मिश्रा ने बिग्रेडियर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से नियम सम्मत संचालन में सहयोग की अपील की।
आज यहां परेड ग्राउंड स्थित एक क्लब में नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अविनाश मिश्रा ब्रिगेडियर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शहर की वर्तमान कानून—व्यवस्था और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के सामने आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। मिश्रा ने शहर में कानून—व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के समर्पण और उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट किया कि छत्।प् रेस्टोरेंट, बेकरी, स्वीट शॉप्स, आइसक्रीम पार्लर, पब, नाइट क्लब और क्लाउड किचन जैसे विविध व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करता है और सुरक्षा मानकों का समर्थन करता है। मिश्रा ने प्रशासन से अनुरोध किया कि जो भी खाघ एवं पेय (एफ एण्ड बी) इकाइयां सभी कानूनी दिशा—निर्देशों का पालन कर रही हैं और जिनके पास आवश्यक लाइसेंस हैं, उन्हें निर्धारित समय तक संचालन की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र उत्तराखंड के टैक्स राजस्व में 13 प्रतिशत और राज्य की जीडीपी में लगभग ’24 प्रतिशत’ का योगदान देता है। आर्थिक उन्नति के लिए इस सेक्टर का प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर काम करना अनिवार्य है। पब एवं नाइट क्लब हेड अनीश विरमानी’ ने कहा कि आबकारी विभाग के नियमानुसार शराब परोसने का समय सप्ताह के दिनों में रात 11 बजे और सप्ताहांत पर रात 12 बजे तक है। उन्होंने आग्रह किया कि शराब परोसने की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी मेहमानों को भोजन परोसने की अनुमति मिलनी चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र राज्य में बड़े पैमाने पर रोजगार प्रदान करता है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जय इंदर सिंह मान ने बताया कि हाल ही में ’सीप स्मार्ट’ नामक एक पहल शुरू की है। इसमें पुलिस, आबकारी और श्रम विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में पब और बार संचालकों को ट्टरिस्पॉन्सिबल ड्रिंकिंग’ के लिए प्रशिक्षित किया गया है। संयुक्त सचिव वैभव ने इस बात पर चिंता जताई कि जो प्रतिष्ठान शराब नहीं परोसते, उन पर भी रात 11 बजे बंद करने का अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे व्यवसायों को लगभग 60 प्रतिशत तक के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सचिव जगजीत सिंह सहगल’ ने कहा कि एसोसिएशन प्रशासन के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए सभी प्रतिष्ठान अपने ’कॉमन एरिया की सीसीटीवी फुटेज का एक्सेस सीधे पुलिस कंट्रोल रूम को देने को तैयार हैं।
एनआरएआई देहरादून चैप्टर ने संयुक्त रूप से पुलिस और प्रशासन को आश्वासन दिया कि वे कानून के प्रवर्तन में हमेशा साथ हैं। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन भी इस महत्वपूर्ण सेक्टर को अपना समर्थन देगा ताकि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था और पर्यटन को मजबूती मिल सके।




