भाजपा ने मनाया 45 वां स्थापना दिवस

0
93
  • मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का लिया संकल्प
  • धामी बोले आज का दिन ऐतिहासिक

देहरादून। भाजपा ने आज देशभर में अपना 45 वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर राजधानी दून में भाजपा मुख्यालय सहित सभी जिला मुख्यालय में कार्यक्रमों का आयोजन कर ध्वजारोहण किया गया।
बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि आज से 45 वर्ष पूर्व आज ही के दिन भाजपा की एक राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापना हुई थी। उन्होंने कहा कि तब भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों ने यह सोचा भी नहीं होगा कि मात्र 4 दशक में भाजपा देश और विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह 45 साल का सफर अत्यंत ही संघर्षों से भरा रहा है। आज अगर भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल या संगठन बना है तो इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कठोर मेहनत की है और कई पीढियां का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों लोगों का समर्थन भाजपा के साथ है। उन्होंने भाजपा के उन सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया जिनकी मेहनत से भाजपा सफलता के इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने कहा कि सफलता के इस सफर को हमें अभी बहुत आगे तक लेकर जाना है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर अन्य कई बड़े नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेशवीला रोड़ स्थित अपने निजी आवास तथा भाजपा महानगर कार्यालय में पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, लोकसभा चुनाव प्रभारी विनय रुहेला, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here