लोकसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 10वीं लिस्ट, रीता बहुगुणा जोशी का टिकट कटा

0
130


नई दिल्ली। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है। बलिया से नीरज शेखर और गाजीपुर से पारसनाथ राय को टिकट दिया गया है। भाजपा ने 2019 में चुनाव लड़कर हारे और जम्मू-कश्मीर को एलजी मनोज सिन्हा को टिकट नहीं दिया है। चंडीगढ़ से किरण खेर का टिकट काट दिया गया है और संजय टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से जयदेव सिंह ठाकुर मैदान में उतरेंगे। फूलपुर से प्रवीण पटेल को टिकट दिया गया है। इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। वर्तमान सांसद रीता बहुगुणा जोशी को बेटिकट कर दिया गया है। मछलीशहर से बीपी सरोज को उतारा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here