कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा हत्या के आरोप में गिरफ्तार

0
114


मुंबई। कन्नड़ फिल्म स्टार दर्शन थूगुदीपा पर मर्डर का गंभीर आरोप लगा है। एक्टर को गिरफ्तार करके 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। दर्शन को बीते दिन मैसूर स्थित उनके फार्महाउस से हिरासत में लिया गया था और फिर पूछताछ की गई। पुलिस ने बताया था कि बेंगलुरु के चित्रदुर्ग में रहने वाले रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में दर्शन का नाम सामने आया। इस मामले में एक्टर के खिलाफ 9 जून को कमाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। उसी दिन कामाक्षीपाल्या के पास एक नाले से रेणुका स्वामी का शव बरामद हुआ था। इस मामले में दर्शन के अलावा 10 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, रेणुका स्वामी के मर्डर में शामिल एक आरोपी ने पूछताछ में दर्शन का नाम लिया था, जिसके बाद एक्टर को पुलिस ने हिरासत में लिया। मृतक रेणुका की मां ने भी एक्टर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि रेणुका ने दर्शन की पत्नी पवित्रा गौड़ा को अपमानजनक मैसेज भेजे थे। इसके बाद उनकी हत्या हो गई। कातिल हत्या के बाद रेणुका स्वामी की लाश को वृषभावती घाटी में ठिकाने लगाने की योजना बना रहे थे। लेकिन जब स्थानीय लोगों ने कुत्तों को नाले से शव को घसीटते देखा, तो पुलिस को जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here