जाम लगा तो थाना प्रभारी होंगे जिम्मेदारः डीजीपी

0
649

देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार ने धनतेरस पर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
डीजीपी ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद देहरादून के अधिकारियों के साथ देहरादून की यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान शहर में लोगों एवं वाहनों का आगमन बाजार की ओर अधिक रहेगा। इस कारण यातायात प्रभावित होने की संभावना बनी रहेगी।
डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि धनतेरस के दिन बाजारों में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए। जहां पर आवश्यकता हो तो बैरिकेटिंग का प्रयोग किया जाए। अपने क्षेत्र की सुदृढ़ यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सम्बन्धित थाना/चौकी की भी है। ट्रैफिक जाम होने पर यातायात पुलिस के साथ स्थानीय थाना प्रभारी भी जिम्मेदार होंगे, उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जाए। यातायात प्रबन्धन को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। मार्गों पर अस्थायी अतिक्रमण को यथासंभव हटवाएं।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, आईजी/निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन, एसपी यातायात स्वप्न किशोर आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here