Home News Posts उत्तराखंड उद्यान अधिकारी रिश्वत लेता गिरफ्तार

उद्यान अधिकारी रिश्वत लेता गिरफ्तार

0
18

उधमसिंहनगर। विजिलेंस विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उघान निरीक्षक 12 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता द्वारा सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा ग्राम गऊघाट में काश्तकारों से उनके निजी आम के पेड़ खरीदे गये थे, जिन्हें काटने की अनुमति उघान विभाग से नियमानुसार ली जानी है। उघान विभाग के ज्येष्ठ उघान निरीक्षक बादल पाण्डे द्वारा कुल 16 पेड़ों को कटवाने के लिए 12 हजार रूपये रिश्वत मांग रहा है।
शिकायतकर्ता द्वारा लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर थाना सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया तथा पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान द्वारा तत्काल निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। ट्रैप टीम द्वारा आज उघान सचल दल केन्द्र, किच्छा में नियुक्त ज्येष्ठ उघान निरीक्षक बादल पाण्डे पुत्र बची राम पाण्डे निवासी शक्ति विहार तल्ली हल्द्वानी, तीन पानी के पास निकट पुरानी आईटीआई हल्द्वानी को शिकायतकर्ता से 12 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये उसके किच्छा स्थित कार्यालय उघान सचल दल केन्द्र से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here