Home News Posts उत्तराखंड ‘पहले छह और अब 12’

‘पहले छह और अब 12’

0
22
  • कांग्रेस के दावे से उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा भूचाल आने की है संभावना
  • भाजपा के बड़े नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का कांग्रेस कर रही है दावा
  • कांग्रेस पहले ही भाजपा के छह नेताओं को शामिल करवा चुकी है पार्टी में

देहरादून। अगर कांग्रेस का दावा सही निकला तो उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आना लाजमी है। वैसे तो कांग्रेस में अंदर ही अंदर कुछ खटपट चल रही है और वह सार्वजनिक भी हो गई है। भाजपा के छह नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाने के बाद कांग्रेस में आपसी विवाद की स्थिति बनी हुई है। इसके बाद से ही कांग्रेस दावा कर रही है कि भाजपा के 12 बडे़ नेता जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे। वही दूसरी ओर भाजपा इसे कांग्रेस का शिगूफा बता रही है।
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा से पहले ही हलचल तेज हो गई है। इससे यह माना जा रहा है कि भाजपा और कांग्रेस में बड़ा राजनीतिक उलटफेर हो सकता है। प्रदेश में चुनाव का माहौल बनाने के लिए भाजपा ने पहले शुरूआत कर दी है और प्रदेश में किसी न किसी बहाने राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की जनसभाएं करवाकर बाजी मारनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही दल बदलने का भी सिलसिला शुरू हो गया है।
वही दूसरी ओर कांग्रेस भी चुनाव के लिए माहौल बनाने में पीछे रहने वाली कहा है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 की घोषणा से पहले ही मैदान में जंग की तैयारी कर ली है। कांग्रेस पहले अपने प्रमुख विपक्षी दल भाजपा के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने में लगी है। कांग्रेस ने पहले भाजपा के छह बडे़ नेताओं को कांग्रेस में शामिल किया और अब दावा कर रही है कि भाजपा के 12 नेताओं की जल्द ही कांग्रेस में एंट्री होने वाली है। चुनाव की घोषणा से पहले चुनावी माहौल बनाने का यह क्रम नया नहीं है। अभी तक के चुनावों में चुनाव से पूर्व ऐसा ही खेल खेला जाता रहा है और यह खेल आगे भी खेला जाएगा। कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक भाजपा के करीब 12 बड़े नेताओं के नाम पर मंथन जारी है और जल्द ही बड़ी ज्वांइनिंग हो सकती है।
बता दें कि 28 मार्च को दिल्ली में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्य, गौरव गोयल, अनुज गुप्ता और लाखन सिंह नेगी जैसे चेहरे कांग्रेस में शामिल हुए थे। इन नेताओं का संबंध भारतीय जनता पाटीं से रहा है, जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। अब सबकी नजरें आगामी दिनों में होने वाले बड़े सियासी घटनाक्रम पर टिकी हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का दावा है कि बीजेपी के कईई सिटिंग विधायक भी कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं, लेकिन कानून कार्रवाई और अपने बचे हुए कार्यकाल की वजह से खुद को थामे हुए हैं।
दूसरी ओर भाजपा कांग्रेस के ज्वाइनिंग दावों को शिगूफा बताते हुए हवा में उड़ा दिया। भाजपा कहा कि जिस तरह लगातार बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं, उससे घर बचाने की कयावद में कांग्रेस नेता शिगूफे छोड़ रहे हैं। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही अपनी हार दिख रही है। कांग्रेस के नेता सिर्फ आंदोलन कर रहे हैं और जनता की उनको कोई चिंता पहले भी नहीं थी और आज भी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here