दून के अनाथ आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

0
711

देहरादून। राजधानी देहरादून के एक अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी आश्रम का ही नाबालिग लड़का बताया जा रहा है। आश्रम प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग पीड़िता की तबीयत खराब हो गयी और उसने आश्रम के वार्डन को अपने साथ ही इस घटना की जानकारी दी। मामले के प्रकाश में आते ही आश्रम प्रशासन हैरत में आ गया और उसने इसकी शिकायत देर रात ही खुड़बड़ा पुलिस चौकी में कर दी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आश्रम पहुच कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग ही है। फिलहाल पुलिस मामले की मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है। हांलाकि अभी नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
अनाथ आश्रम प्रशासन द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब तबियत खराब होने की सूचना नाबालिग द्वारा आश्रम प्रशासन को दी गयी। जिसके बाद आश्रम प्रशासन द्वारा जब जानकारी की गयी तो पता चला कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है। जिसकी मेडिकल जांच व साक्ष्य सबूत के आधार पर गिरफ्तारी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here