दोस्त ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, हालत गम्भीर

0
339

देहरादून। दोस्ती शब्द को कलंकित करने वाली घटना आज देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में सामने आयी है। यहंा एक युवक का अपने दोस्तो के साथ हुए विवाद के दौरान उसके एक दोस्त ने ही उसकी गर्दन पर चाकू फेर दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर प्रेमनगर विंग नम्बर 5 में रहने वाला बाबी सूद नाम का युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ स्मितनगर क्षेत्र के एक स्थान पर बैठा था। बताया जा रहा है कि शराब पीने के दौरान बाबी का अपने दोस्तों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उनमें से एक दोस्त ने बाबी की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। दिन दहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गयी साथ ही घायल बाबी सूद को दून अस्पताल पहुंचाया गया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वही प्रेमनगर पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद आरोपी दोस्तों की तलाश शुरू कर दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here