Home News Posts उत्तराखंड अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विकास परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

0
20
  • यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग अपग्रेडेशन को मंजूरी

देहरादून। यूआईडीएफ फंड के अन्तर्गत अधिकृत वित्त समिति की बैठक में विकास परियोजनओं को स्वीकृति मिली।
आज यहां बैठक में यूआईडीएफ फंड के अंतर्गत न्यू कैंट मार्ग, दिलाराम बाजार से विजय कॉलोनी पुल तक 2 लेन से 3 लेन में उन्नयन हेतु यूटिलिटी शिफ्टिंग (विघुत लाइनों को यूटिलिटी डक्ट में स्थानांतरित करना) एवं वाटर सप्लाई लाइन शिफ्टिंग के रू. 1257.96 लाख के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई। पिथौरागढ़ में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण जनपद पिथौरागढ़ की पिथौरागढ़ शाखा के अंतर्गत घाट पंपिंग पेयजल योजना की जीर्ण—शीर्ण पाइपलाइन, राइजिंग मेन के प्रतिस्थापन एवं पुनर्संरेखण संबंधी रू.1338.53 लाख रू की योजना को अनुमोदन दिया गया। मसूरी राज्य राजमार्ग संख्या—1 के कि.मी. 18 पर सहसपुर, जनपद देहरादून में क्षतिग्रस्त एकल लेन पुल के स्थान पर रू. 1200.17 लाख रू की लागत से 60 मीटर स्पैन का दो लेन, क्लास—ए लोडिंग स्टील बॉक्स पुल निर्माण को स्वीकृति दी गई। मुख्य सचिव ने पेयजल निगम के रामनगर बस टर्मिनल निर्माण कार्य के पुनरीक्षित आकलन परियोजना में परियोजना के कुल खर्च के मुकाबले फाउंडेशन वर्क व साइट विकास की अधिक लागत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भ्व्क्, पीडब्ल्यूडी एवं एमडी, पेयजल निगम को प्रारंभिक लागत, विस्तारित लागत, साइट चयन, नींव खर्च एवं कुल व्यय की व्यवहारिकता, प्रासंगिकता, मितव्ययिता और उपयोगिता की जांच हेतु कमेटी गठित करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक धन की मितव्ययिता सर्वाेपरि है। केवल कंसलटेंट के प्रस्तावों पर निर्भर न रहते हुए विभाग स्वयं जिम्मेदारीपूर्वक पर्याप्त स्क्रूटनी करें। बिना समुचित जांच के किसी भी प्रस्ताव को हाई पावर कमेटी में प्रस्तुत न किया जाए। उन्होंने दो टूक कहाख्नकार्य पब्लिक—सेंट्रिक हों। आज स्वीकृत सभी परियोजनाओं पर शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सचिव पंकज पांडेय, एस.ए. बृजेश संत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here