कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा बेटे शिवा सहित भाजपा में शामिल

0
459

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा के साथ भारतीय जनता पार्टी के हो गये। उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
आज प्रातः अशोक वर्मा अपने बेटे शिवा वर्मा व अन्य साथियों के साथ श्री निवास वैंिडग प्वांइट में एकत्रित हुए जहां से उन्होंने भाजपा मुख्यालय के लिए कूच किया। भाजपा मुख्यालय बलबीर रोड पर उनको स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंग, विधायक विनोद चमोली, पूर्व मेयर सुनिल उनियाल गामा ने गर्मजोशी से उनको स्वागत कर फूल मालाएं पहनाकर उनका भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान अशोक वर्मा ने अपने पुत्र व समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
अशोक वर्मा करीब चार दशक कांग्रेस में रहे। अशोक वर्मा पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अन्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रहे। इसके अलावा वह कांग्रेस से नगर निगम में दो बार नेता प्रतिपक्ष रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में कहा था कि वह व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here