चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व : धामी

0
70

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन परम्परा में किसी भी शुभ कार्य के प्रारम्भ में संकल्प लेने का विधान रहता है। शक्ति के अनुष्ठान का यह पर्व रचनात्मक एवं सृजनात्मक कार्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करने वाला हो इसका हमें संकल्प लेना होगा।
सीएम धामी ने आज चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पूजन—अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चैत्र नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति की महान परंपरा का प्रतीक है। नवरात्र का यह पर्व समाज में नारी के महत्व और सामर्थ्य को दर्शाता है। इस अवसर पर किया जाने वाला कन्यापूजन नारी शक्ति के महत्व का प्रतीक है। कहा कि हमारे वेदों और पुराणों में चैत्र नवरात्रि को विशेष महत्व दिया गया है। इसे आत्मशुद्धि तथा सद् प्रवृत्ति का आधार माना गया है। चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा का पूजन करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चैत्र नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि ये पर्व हमें नवीन उत्साह के साथ देश व समाज की सेवा की भी प्रेरणा देता है। ये नवसंवत्सर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि प्रदान करने वाला हो इसकी भी उन्होंने कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here