त्यागी रोड में गोली चली, एक घायल

0
1414

देहरादून। राजधानी दून के त्यागी रोड में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गयी। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सूंत्रो से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात त्यागी रोड में शराब पीकर हुए झगड़े के दौरान दो पक्षों में हंगामा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गयी। जिससे दूसरे पक्ष के एक युवक के पैर में गोली लगी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया वहीं गोली लगने से घायल युवक का दून अस्पताल में उपचार जारी है। गोली चलाने का आरोपी कोतवाली क्षेत्र में ही स्नूकर चलाता है। जबकि घायल हुआ युवक लोडर चालक बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here