ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गोली मारकर हत्या

0
71


झांसी। यूपी के झांसी में बारात आने से चंद घंटे पहले तैयार होने पार्लर गई दुल्हन को एक युवक ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दुल्हन की मौत हो गई। दरअसल मध्य प्रदेश में दतिया जिले के सोनागिरि थाना क्षेत्र में बरगांव की रहने वाली 22 साल की काजल की शादी झांसी में राज नाम के युवक के शादी तय हुई थी। झांसी के मैरेज हॉल निशा गार्डन में शादी समारोह चल रहा था इसी दौरान बारात आने से पहले दुल्हन तैयार होने के लिए नजदीक के ही ब्यूटी पॉलर्र गई थी। उसके साथ उसकी बहन नेहा और अन्य सहेलियां भी गई हुई थीं। इसी दौरान मुंह पर रुमाल बांधकर एक लड़का पहुंचा और फिल्मी स्टाइल में कहने लगा कि काजल बाहर आओ , तुमने हमें धोखा दिया। यह सुनकर दुल्हन ने बाहर आने से मना कर दिया था जिस पर उसने पार्लर में दुल्हन को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से वहां चीख-पुकार मच गई। दुल्हन को खून से लथपथ देख आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेसं को दी गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारने वाला दुल्हन का आशिक बताया जा रहा है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here