मंगलौर उप चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष, कई घायल मची अफरा तफरी

0
62

  • फायरिंग की सूचना पूर्णरूप से तथ्यहीनः जिला प्रशासन

हरिद्वार। मंगलौर मे चल रहे उप चुनाव के मतदान के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो जाने से अफरा तफरी मच गयी, इस घटना में कई लोग घायल हो गये। ग्रामीणों ने इस खूनी संघर्ष के दौरान कई राउण्ड फायरिंग का भी आरोप लगाया है। जिसे जिला प्रशासन द्वारा पूरी तरह से खारिज कर दिया गया है। घटना में हुए घायलों को कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन द्वारा अस्पताल मे भर्ती कराया है। वही, प्रदेश कोंग्रेस के नेताओ ने सरकार व प्रशासन पर धांधली का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगों से शांति व्यवस्था की अपील की है।
जानकारी के अनुसार आज बुधवार को प्रदेश की दो सीटों पर उप चुनाव को लेकर वोटिंग चालू है। इसी दौरान मंगलौर विधानसभा उप चुनाव मे बड़ा बवाल का मामला सामने आया है। ग्राम लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 53/54 के बाहर दो पक्षों के बीच मतदान को लेकर झगड़ा होने के कारण कई लोग घायल हो गए। जिनको कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन द्वारा अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। झगडे मे एक पार्टी के लोगो द्वारा फायरिंग करने की बात भी सामने आयी है परंतु पुलिस व जिला प्रशासन ने इसकी कोई पुष्टि नहीं की है। वही, उत्तराखंड कांग्रेस व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार व प्रशासन पर उप चुनाव मे धांधली के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि हमें पहले से इसकी आशंका थी।
वहीं खूनी संघर्ष के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्रित हुए और रूड़की एसपी देहात कार्यालय में पहुंच गये। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के लोग बूथ कैपचरिंग कर रहे है वहीं कांग्रेस समर्थकों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here