भारत ने इतिहास रचा: देश में 100 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन

0
666

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस वैक्सीनेशन का आंकड़ा १०० करोड़ के पार पहुंच गया है। इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके देश को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है, बधाई हो भारत! दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के समर्थ नेतृत्व का यह प्रतिफल है। भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। देश में वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत १६ जनवरी २०२१ से हुई थी। भारत में कोविड-१९ वैक्सीनेशन के १०० करोड़ का आंकड़ा पार करने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन और नीति आयोग ने बधाई दी है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा है, १०० करोड़ वैक्सीन डोज के आंकड़े पर पहुंचाना बहुत ही अद्भुत है। ये वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के सिर्फ ९ महीने में हासिल किया गया है। ये राज्य सरकारें और जिला टीमों और लोगों की उपलब्धि है। डब्ल्यूएचओ ने भी भारत को बधाई दी है। डब्ल्यूएचओ में दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक डॉक्टर पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, भारत का ये माइलस्टोन बहुत ही खास है क्योंकि भारत ने सिर्फ अपने ही देश के नागरिकों को नहीं बल्कि दुनिया के और देशों को भी वैक्सीन की करोड़ों डोज दी हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन भारत को इस कामयाबी के लिए बहुत बधाई देता है। डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने यह भी कहा है कि मजबूत राजनीतिक नेतृत्व, अंतर-क्षेत्रीय अभिसरण, स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कार्यबल के समर्पित प्रयासों के बिना कम समय में असाधारण उपलब्धि संभव नहीं थी। वहीं नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा, ये माइलस्टोन बहुत महत्वपूर्ण है। ७५ फीसदी से अधिक वयस्कों को पहली खुराक दी गई है लेकिन साथ ही, २५ प्रतिशत वयस्क, जो मुफ्त टीकाकरण प्राप्त करने के योग्य हैं, अभी भी अशिक्षित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here