चारा लेने जंगल गयी महिला पर किया भालू ने हमला, घायल

0
62

रूद्रप्रयाग। जखोली ब्लॉक के धारकुंडी गांव की एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी है। महिला पास के जंगल में चारा काटने गई थी। घटना आज सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहंा उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार जखोली ब्लॉक के धारकुंडी गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी घूसेंण सिंह आज सुबह गांव से कुछ दूर जगंल में चारा लेने गई थी अचानक पहले से घात लगाए भालू ने उन पर हमला कर दिया। वहीं महिला द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोग तत्काल मौके पर पहुचे जिसक कारण भालू महिला को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एम्बूलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहंा उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि महिला के गाल व बंगल पर भालू ने काफी हमला किया है शरीर से काफी खून भी बह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here