बाल दिवस पर किया पंडित जवाहरलाल नेहरु को याद

0
312

देहरादून। प्रदेश कांग्रेश चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जीके जन्मदिन के अवसर पर उनको याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि व श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और स्वर्गीय नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री थे और स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की राजनीति मैं केंद्रीय व्यक्तित्व_ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संरक्षण में वह भारतीय स्वतंत्रता के आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 मैं भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र की स्थापना से लेकर 1964 अपने निधन तक भारत का शासन किया l वे आधुनिक भारतीय राष्ट्र राज्य एक संप्रभु समाजवादी धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणतंत्र के वास्तुकार माने जाते हैं कश्मीरी पंडित समुदाय के साथ उनके मूल की वजह से ही वह पंडित नेहरू भी बुलाए जाते थे जबकि भारतीय बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जानते हैं स्वर्गीय नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस में मनाया जाता है वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे आज उनके जन्मदिन पर हम उनको शत-शत नमन करते हैं वह अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं l प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय राजीव भवन में श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमती रागिनी नायक जरीदा लतलोंग पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी मथुरा दत्त जोशी, पूर्व राज्य मंत्री मनीष कुमार नागपाल ,पूरन सिंह रावत, आचार्य नरेश आनंद नौटियाल, प्रियंका भंडारी ,कमलेश रमन ,सावित्री थापा, मोहन कुमार काला, ट्विंकल अरोड़ा ,संग्राम सिंह पुंडीर, मनमोहन शर्मा ,आशा टम्टा ,नेमचंद सूर्यवंशी मनीष जोशी, योगेश खंडूजा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे l

नेहरू जी को याद कर आंखे भर आई
देहरादून। आज महिला कांग्रेस द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर असहाय बच्चों के बीच रगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के निर्देशा अनुसार महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष आशा टम्टा , उपाध्यक्ष बाला शर्मा, पीयूष गौड़ सचिव व महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल, एस पी दुबे वरिष्ठ पत्रकार, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस से स्वेता राय तलवार , श्रीमती ममगाई व सेवादल वार्ड अध्यक्ष राजकुमार आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ।
राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय देहरा राजपुर रोड में बच्चों ने अपनी भावनाओं को नाटक गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा टम्टा उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस ने बच्चों के उत्साहवर्धन कहा कि सही मायने में बच्चे ही देश का भविष्य है और मैं हमेशा आप बच्चों के बीच आ कर अपने को बच्चा महसूस करती हूं ।
विशिष्ठ अतिथि पीयूष गौड़ प्रदेश सचिव वा महानगर प्रभारी कांग्रेस सेवादल ने कहा कि चाचा नेहरू बच्चों में देश का भविष्य देखते थे और बच्चे 21वीं सदी भावी पीढ़ी की शान होगी।
कार्यक्रम में आशा टम्टा, बाला शर्मा, स्वेता राय तलवार, पियूष गौड़, एस पी दुबे, राजकुमार आदि उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here