अन्नू कपूर बोले, ‘भारतवासी कितने रहमदिल हैं कि बहन सनी लियोनी को भी स्वीकार कर लिया’

0
94


मुंबई। बीते दिनों अदालत ने फिल्म ‘हमारे बारह’ पर पाबंदी लगा दी थी, मगर अब कुछ परिवर्तनों के साथ इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी जिसमें अन्नू कपूर भी मौजूद थे। अन्नू कपूर ने यहां मीडिया के साथ चर्चा में कहा कि हमें लगता है कि हमें पोर्न के ऊपर एक फिल्म बनानी चाहिए। जब मीडिया में बैठे एक व्यक्ति ने कहा कि सनी लियोनी इस फिल्म के लिए सही एक्ट्रेस रहेंगी तो अन्नू कपूर ने अपनी बात आगे बढ़ाई और कहा, “नहीं-नहीं… सुनिए। आप यह देखो कि कितने रहमदिल हैं भारतवासी… कितने रहमदिल हैं कि बहन सनी लियोनी को भी स्वीकार कर लिया।” सोशल मीडिया पर अब अन्नू कपूर का यह बयान जमकर वायरल हो रहा है। कमल चंद्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हमारे बारह’ एक ऐसी औरत की कहानी सुनाती है जो जोखिमपूर्ण प्रेग्नेंसी से गुजर रही है। यह औरत अदालत में जाती है जिससे कोर्ट से स्वेच्छित गर्भपात की इजाजत ले सके। यहां से होती है शुरुआत एक ऐसी कहानी की जो सोचने पर मजबूर कर देती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here