अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित का पिता गिरफ्तार

0
499


ड्राइवर ने लगाये थे गम्भीर आरोप, जांच के बाद की गयी गिरफ्तारी

हरिद्वार। अंकिता भण्डारी हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता व पूर्व दायित्वधारी विनोद आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विनोद आर्य पर उन्हीं के ड्राइवर ने गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराया गया है, जिसके बाद उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि विनोद आर्य पर छुटमलपुर सहारनपुर निवासी उनके ड्राइवर ने कुकर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूर्व दायित्वधारी डॉ. विनोद आर्य के खिलाफ बीते रोज ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें छुटमलपुर सहारनपुर निवासी एक युवक ने आरोप लगाते हुए बताया था कि पिछले महीने ओएलएक्स पर विज्ञापन देखने के बाद वह डॉ. विनोद आर्य से नौकरी के संबंध में मिला था। बताया कि उसे 10 हजार रुपए प्रति माह वेतन के हिसाब से नौकरी पर रखा गया था। युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉ. विनोद आर्य ने मालिश के बहाने उसके साथ कुकर्म का प्रयास किया। जिसके बाद वह डर के चलते नौकरी छोड़कर चला गया। बतया कि विनोद आर्य ने छुटमलपुर में बाइक सवार तीन युवकों को भेजकर उसका एक्सीडेंट कराया गया है। युवक ने पुलिस को अपनी जान का खतरा जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जिसके बाद विनोद आर्य की गिरफ्तारी की गयी है। बता दें कि पीड़ित ड्राइवर ने विनोद आर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश चंद्र आर्य के न्यायालय में भी प्रार्थना पत्र दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here