मां, पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर खुद को भी मारी गोली, मौत

0
185

सीतापुर। शराब पीने की आदत व उसका विरोध करने पर गुस्साये बेटे द्वारा आज तड़के अपनी मां, पत्नी व तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने सभी छह शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामला सीतापुर जनपद के पल्हापुर गांव का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहंां 42 वर्षीय अनुराग ठाकुर अपने परिवार के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि अनुराग ठाकुर आए दिन अपने घर पर शराब पीकर आता था जिसके चलते पत्नी, मां से उसकी कहासुनी होती थी। शराब पीने के चलते परिवार में कलह बढ़ रहा था। ऐसे में परिवार वालों ने उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराने की ठानी। बताया जा रहा है कि बीती रात भी वह अपने घर शराब पीकर आया। शराब पीने के बाद जब वह घर पहुंचा तो घर पर मां और पत्नी से उसकी कहासुनी होने लगी। रात में सभी लोगों में विवाद भी हुआ। रात में झगड़ा होने के बाद लोग सोने चले गए। परिवार के सभी लोग सो रहे थे, इसी दौरान करीब 5 बजे अनुराग उठा और उसने अपनी मां सावित्री देवी (65), पत्नी प्रियंका (40) और 12 वर्षीय बेटी अश्विनी और अपने दो अन्य बच्चों को गोली मार दी। मां, पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद अनुराग ने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घर में अलग—अलग स्थानों पर शव पड़ा देखकर उन्होने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी छह शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक सीतापुर के अनुसार अनुराग नाम के एक व्यक्ति ने अपने घर के पांच सदस्यों की हत्या के बाद स्वयं को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मामले में सभी पहुलुओं को देखते हुए जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here