Home News Posts उत्तराखंड बिजनौर का फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी फरार

बिजनौर का फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, साथी फरार

0
287
  • फर्जी आधार कार्ड बनाकर छिपकर रह रहा था आरोपी
  • आरोपी से कई मोबाइल व अन्य सामान बरामद।

उधमसिंहनगर। बिजनौर से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। उसका एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपी हिस्ट्रीशीटर फर्जी आधार कार्ड के दम पर उत्तराखण्ड में पहचान छुपाकर रह रहा था।
वरिष्ठ पुलिस मणिकांत मिश्रा ने बताया कि कोतवाली कुंडा क्षेत्र से उत्तर प्रदेश बिजनौर के अफजलगढ़ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी सुहैल उर्फ सोनू पुत्र शमीम अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अपनी पहचान छिपाकर फर्जी आधार कार्ड पर “मोहम्मद जैद” नाम से जसपुर, कुंडा और काशीपुर क्षेत्र में किराए पर रह रहा था। बताया कि मामले का खुलासा तब हुआ जब फईम अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी महुआखेड़ा गंज, थाना आईटीआई ने 9 अक्टूबर की रात अपनी मोबाइल शॉप बैलजुड़ी, कुंडा क्षेत्र से 12 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप, 1 एलसीडी और 1 साउंड बॉक्स चोरी होने की तहरीर पुलिस का दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जाच के दौरान एक सूचना के आधार पर पुलिस ने बीती शाम एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 8 स्मार्टफोन, 1 सैमसंग एलसीडी, 1 साउंड बॉक्स व अन्य सामान बरामद किया गया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि चोरी किए गए शेष 4 मोबाइल फोन व 1 लैपटॉप को नौशाद आलम पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी मोहल्ला गुजरातियान, जसपुर को बेचा गया था, जो वर्तमान में फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु टीम सक्रिय प्रयास कर रही है। जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी सुहैल उर्फ सोनू थाना अफजलगढ़, जिला बिजनौर का लापता हिस्ट्रीशीटर संख्या—84ए है। उसके विरुद्ध विभिन्न गम्भीर धाराओं में 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here