Home News Posts उत्तराखंड पार्किंग में खड़ी कार गंगा में जा गिरी, हड़कंप

पार्किंग में खड़ी कार गंगा में जा गिरी, हड़कंप

0
913

ऋषिकेश। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट स्थित पार्किंग में कल देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब पार्किंग में खड़ी एक कार अचानक खिसकती हुई गंगा में जा गिरी। पानी का बहाव कम होने के चलते कार आधे पानी में डूब कर रुक गई, जिसे आज निकाला जायेगा।
मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात एक व्यक्ति अपनी कार त्रिवेणी घाट की पार्किंग में खड़ी कर चला गया। बताया जा रहा है कि रात लगभग डेढ़ बजे कार अचानक गतिशील हो गयी औैर खिसकते हुए त्रिवेणी घाट पार्किंग के मुख्य प्लेटफार्म को पार करते हुए गंगा में जा गिरी। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरा होने के कारण कार को रोका नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि पार्किंग की ढाल गंगा की ओर होने के कारण यह कार गंगा में जा गिरी जिसे निकालने के प्रयास किये जा रहे हैै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here