Home News Posts दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह

0
44
  • कैबिनेट मंत्री के व्यवहार पर जताई आपत्ति

देहरादून। नरेंद्रनगर में कुंजापुरी मेले के दौरान पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। इस मामले में मशहूर सिंगर मीका सिंह दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर भी मीका सिंह ने उठाए सवाल।
मीका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बोला कि कल ही मैने अपने बड़े भाई की न्यूज देखी है, कि आप लोगों ने फैला दिया है कि दलेर मेंहदी शराब पीकर गाना गा रहा है।।।उनसे गाना गाया नहीं जा रहा। उन्होंने कहा कि वो पीछले 30 साल से सुपरस्टार रहे हैं, कभी आपने उनके हाथ में शराब का गिलास देखा है। कभी उनकी पार्टियों में शराबें चली हों देखा है? इस तरह से मीका सिंह ने अपने भाई का पक्ष रखा।
मीका ने कहा, आपने ऐसा कभी देखा ही नहीं, तो फिर कैसे कह दिया कि उनसे खड़ा नहीं हुआ जा रहा था? कई बार हम कलाकार किसी से शो करने का वादा करते हैं और फिर तबीयत खराब होने के बावजूद अपनी कमिटमेंट पूरी करते हैं। अगर हमें 104 डिग्री बुखार भी हो और दो दिन बाद हमारा शो हो, तो हम अपनी कमिटमेंट पूरी करने की कोशिश करते हैं। शो का बजट बड़ा हो या छोटा, हम उसे करने जाते ही हैं। दलेर मेहंदी ने भी अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट निभाने के लिए ऐसा ही किया होगा।
वीडियो में मीका ने मीडिया से अपील की कि किसी खबर को पब्लिश करने से पहले तथ्यों की जांच जरूर की जाए। उन्होंने लिखा, ”सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। हमारी मीडिया से एक खास अपील है कि कोई भी खबर पब्लिश करने से पहले फैक्ट्स वेरीफाई करें। बिना सबूत लगाए गए आरोपों पर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही बिना सच्चाई जाने ऐसी खबरों को आगे बढ़ाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here