Home News Posts उत्तराखंड वाहन चोरी मे दो सगे भाई गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

वाहन चोरी मे दो सगे भाई गिरफ्तार, चार मोटरसाइकिलें बरामद

0
327

नैनीताल। दुपहिया वाहन चोरी मामलों का खुलासा करते हुए एसओजी व पुलिस की संयुक्त टीम ने दो सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चुरायी गयी चार बाइक भी बरामद हुई है। आरोपियों का एक साथी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली रामनगर में बीते 3 दिसम्बर को दर्ज बाइक चोरी के दो मुकदमों व 4 दिसम्बर को दर्ज बाइक चोरी के एक मामले में एसओजी व रामनगर कोतवाली पुलिस ने जब दुपहिया वाहन चोरो की तलाश की तो उन्होने बीती शाम एक सूचना के बाद दो सगे भाईयों को चोरी की दो मोटरसाइकिलो सहित गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होने पूछताछ में अपना नाम सुरेन्द्र सिंह (21) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम बावनपुरी सकैनिया उ.सि.नगर व मग्गर सिंह (20) पुत्र गुरनाम सिंह निवासी ग्राम बावनपुरी सकैनिया, जिला उ.सि.नगर बताया। बताया कि उनका तीसरा साथी राजू, जो उनका साला है, भी इस गिरोह का हिस्सा है। वह उधम सिंह नगर, रामनगर, बिजनौर, बरेली सहित कई अन्य क्षेत्रों सें मोटरसाइकिलें चुराते थे और सस्ते दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। आरोपियो की निशानदेही पर गुलरघटृी से चोरी की गई एक अन्य बाइक भी बरामद की गयी है। जो केलाखेड़ा क्षेत्र से चोरी की गई साथ ही एक अन्य बाइक भी बरामद हुई है। बहरहाल पुलिस ने उन्हे न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है। वही फरार चल रहे आरोपी की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here