Home News Posts उत्तराखंड केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को दिया...

केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने पूर्व विधायक मनोज रावत को दिया टिकट

0
504


नई दिल्ली/ देहरादून । कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड की केदारनाथ सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवार फाइनल कर लिए हैं। इस सीट से पार्टी ने पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट दिया है। कांग्रेस कमेटी ने रविवार को उनके नाम का ऐलान किया। इस सीट से रावत 2022 में चुनाव हार गए थे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा किया है। वह इस सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा ने अभी तक विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। 29 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख है। केदारनाथ सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव होने वाला है। यह सीट बीजेपी विधायक शैलारानी रावत के निधन के बाद खाली हुई थी। बद्रीनाथ और मंगलौर में हाल ही में मिली जीत से उत्साहित कांग्रेस केदारनाथ सीट के लिए रणनीति तैयार कर रही है। सर्वेक्षण के बाद कांग्रेस की पर्यवेक्षक टीम ने केंद्रीय नेतृत्व को 13 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट भेजी थी, जिन्होंने दिल्ली में प्रदेश नेताओं के साथ इन नामों पर चर्चा की। सूत्रों से पता चला कि पूर्व विधायक मनोज रावत को पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है, और बाद में पार्टी ने इन अटकलों पर मुहर भी लगाई।
1970 में जन्मे मनोज रावत के राजनीतिक करियर को देखें तो वह 2017 में कांग्रेस की टिकट पर विधायक बने थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में वह तीसरे स्‍थान पर रहे थे। हार के बावजूद रावत अपने क्षेत्र में लगातार बने रहे। यही वजह है कि पार्टी ने 2024 के विधानसभा उपचुनाव में उन पर भरोसा जताया है और केदारनाथ सीट से टिकट दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here