- फूंका सरकार का पुतला
देहरादून। महाविघालयों में छात्र संघ चुनाव न कराये जाने से आव्रQोशित छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
सरकार द्वारा समय से छात्र संघ चुनाव न कराये जाने से नाराज छात्रों ने डीएवी कालेज छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले कल डीएवी कालेज में तालाबंदी कर मुख्य गेट पर धरना दिया गया था। मामले में छात्रों का आव्रQोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज प्रातः भी छात्र संघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ो छात्र कालेज परिसर में एकत्रित हुए। जहां से वह नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे। घंटाघर चौक पर पहुंच छात्रों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला फूंका। छात्रों का कहना है कि चुनाव एक मौलिक अधिकार है। लिंगदोह समिति की सिफारिशों की सही व्याख्या की जानी चाहिए जैसा जेएनयू ने किया। आने वाले दिनों में छात्र संघ चुनाव श्ौक्षाणिक सत्र 2024—2025 के लिए होगा लेकिन उत्तराखण्ड में छात्रसंघ नियमों की व्याख्या अलग तरह से की जा रही है। समिति की सिफारिशें जेएनयू के साथ—साथ उत्तराखण्ड के अन्य विश्वविघालयों के लिए एक समान हैं। एनएसयूआई नेताआेंं का कहना है कि सरकार इस बार छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहती है। बदरीनाथ और मंगलौर उपचुनाव में मिली हार से सरकार डरी हुई है। केदारनाथ उप चुनाव से पहले हार के डर से सरकार छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहती है उनका कहना है कि संगठन कोर्ट के आदेश का पालन करेगा और ऐसा कोई भी कार्य नहीं किया जायेगा जिससे कालेजो में शिक्षा का माहौल खराब हो।





