Home News Posts उत्तराखंड कांग्रेसियों ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन

कांग्रेसियों ने किया चुनावी रणनीति पर मंथन

0
365
  • निकाय व उपचुनाव में जीत का दावा
  • कांग्रेस नेताओं का एकजुटता पर बल

देहरादून। भले ही अभी निकाय चुनाव और केदारनाथ विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव की कोई तारीख तय नहीं हुई हो लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेता चुनावी तैयारियों में जुट चुके हैं। कांग्रेस मुख्यालय में आज पीसीसी के पदाधिकारियों व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक हुई जिसमें सहप्रभारी सुरेश कुमार भी मौजूद रहे।
बैठक में निकाय चुनाव और केदारनाथ सीट के उपचुनाव की रणनीति पर लंबे समय तक मंथन किया गया। बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ निकाय और केदारनाथ का उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बैठक में निकाय और विधानसभा के उपचुनाव की रणनीति पर विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए यह दोनों ही चुनाव अत्यंत महत्व के हैं तथा कांग्रेस इन चुनावों को पूरी गंभीरता से लड़ने की तैयारी कर रही है।
इस अवसर पर बैठक में भाग लेने पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब सब जान चुके हैं कि भाजपा के अच्छे दिन समाप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि मंगलोर और बद्रीनाथ के चुनाव हमने जीत कर कांग्रेस की एक नई पाली की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि अब इस जीत के सिलसिले को जारी रखना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इसके लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है क्योंकि भाजपा से आम जनता का मोह भंग हो चुका है। बस कांग्रेस को अपनी नीतियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने की जरूरत है।
कांग्रेस की बैठक में चुनावी रणनीति के साथ—साथ कांग्रेस की एकजुटता पर चर्चा होने की खबर है। क्योंकि कांग्रेस के बारे में कहा जाता है कि कांग्रेस को कोई हरा नहीं सकता है सिवाय खुद कांग्रेस के। हां यह जरूर है कि इस दौर में जब देश भर में कांग्रेस के पक्ष में एक लहर है कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी इसका प्रभाव व उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here