Home News Posts उत्तराखंड हमारी देहात्मबुद्धि से तीन वेग उत्पन्न होते हैं: आचार्य ममगांई

हमारी देहात्मबुद्धि से तीन वेग उत्पन्न होते हैं: आचार्य ममगांई

0
474

देहरादून। मालदेवता प्राचीन शिव मंदिर में चल रही शिवपुराण की कथा में कथावाचन करते हुए प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य शिवप्रसाद ममगांई ने कहा, विधाता ने इस जड़—चेतन विश्व को गुण—दोषमय रचा है, किन्तु संत रूपी हंस दोष रूपी जल को छोड़कर गुण रूपी दूध को ही ग्रहण करते हैं।
उन्होंने कहा हमारी देहात्मबुद्धि से तीन प्रकार वेग उत्पन्न होते हैं, बोलने का वेग, मन का वेग तथा शरीर का वेग, जब जीव इन तीनों वेगों का का शिकार बनता है तो उसका जीवन अमंगलमय हो जाता है, जो व्यत्तिQ इन वेगों को दमन करने का अभ्यास करता है वह तपस्वी कहलाता है, ऐसी तपस्या से वह भगवान् की बहिरंगा शत्तिQ या भौतिक शत्तिQ के उत्पीड़न को वश में कर लेता है।
उन्होंने कहा जब हम वाणी के वेग की बात करते हैं तो हमारा अभिप्राय व्यर्थ की बातों से होता है, यथा निर्विशेष मायावादी दर्शनिकों की बातें या भौतिकतावादी व्यत्तिQयों की बातें, जो बिना रोकटोक के जीवन का उपभोग करना चाह्ते हैं। हृदय में सद्गुणों का कमल है। बस शरीर के कीचड़ में कमल खिलाना है। जिस दिन ऐसा हुआ उस दिन शरीर को संसार से मुक्ति मिलेगी। कीचड़ गया, कमल रह गया उसकी सुगन्ध अर्थात पुण्य से पाप का नाश होता है। आत्मबोध से पुण्य पाप दोनों से मुत्तिQ मिल जाती है और शरीर मन बुद्धि का कचरा साफ हो जाता है और रह जाता है अद्वेत तत्व।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जखोली अर्जुन सिंह गहरवार, विधायक उमेश शर्मा काऊ, पूर्व प्रधान अजय चौहान, शोभन सिंह जवाड़ी पूर्व राज्य मंत्री किशन सिंह नेगी, अरुण चौहान, रूबी रावत, नारायण सिंह प्रधान सुंदर सिंह पुंडीर वीरेंद्र मियां पूर्व प्रधान सुरेश पुंडीर, रघुवीर सिंह जयाडा आनंद नेगी, सुरेंद्र मनवाल, विकाश क्षेत्री प्रधान विजय पुंडीर, सत्य देवी, उषा देवी, राजेन्द्र चौहान, शीशपाल, सुरेश कैंतुरा, जयपाल पुष्पेंद्र पुंडीर विक्रम पँवार, संजय पुंडीर, संजय कोतवाल प्रधान आषाढ़ सिंह, उछोली प्रकाश भटृ दिल्ली रणजीत जवाड़ी, सुनीता बहुगुणा डंगवाल जय सिंह नेगी, प्रभा जुयाल, सुंदरी बडोला, दीपा चौहान दिग्विजय चौहान रंजना बडोला ब्लॉक प्रमुख रायपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य कमला देवी मुकेश पुंडीर महेश पुंडीर सुभाष संजय पुंडीर, अरुण, नरेश, प्रेम रावत, उमेश पुंडीर, राकेश सिंह, सुशीला नेगी, बुद्धि मनवाल, धर्म सिंह पुंडीर, राकेश पँवार निर्मला गुसाईं, ममता गुसाईं, सुनीता थापा आदि भत्तQ गण भारी संख्या में उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here